Special Fixed Deposit: बैंक अब सुपर सीनियर सिटिजंस के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाएं पेश कर रहे हैं, जिनमें ब्याज दरें 8.05% तक दी जा रही हैं। ये सीमित पीरियड की एफडी योजनाएं रेगुलर एफडी की तुलना में बेहतर रिटर्न देती हैं। इसमें निवेशकों को अपनी सेविंग बढ़ाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। यदि आप अपनी बचत पर अधिक रिटर्न पाना चाहते हैं, तो इन स्पेशल एफडी योजनाओं में निवेश करने का सही समय है। 31 मार्च 2025 से पहले निवेश कर इन आकर्षक ब्याज दरों का फायदा उठा सकते हैं।
