Get App

उतार-चढ़ाव के बीच 10 लाख रुपये का निवेश कहां करना चाहिए! Samco MF के उमेशकुमार मेहता ने दी यह सलाह

Samco Mutual Fund के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर उमेशकुमार मेहता ने यह साफ कर दिया है कि निवेश के लिहाज से यह थोड़ा मुश्किल समय है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में उछाल की वजह से तस्वीर बदल गई है। यूएस में बॉन्ड यील्ड बढ़ने का सीधा असर इंडियन स्टॉक मार्केट्स में विदेशी फंडों के निवेश पर पड़ेगा। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 2007 के बाद सबसे हाई लेवल पर पहुंच गई है। इससे इंडिया सहित उभरते बाजारों के स्टॉक्स विदेशी निवेशकों के लिए ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं रह गए हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 30, 2023 पर 1:59 PM
उतार-चढ़ाव के बीच 10 लाख रुपये का निवेश कहां करना चाहिए! Samco MF के उमेशकुमार मेहता ने दी यह सलाह
मेहता ने कहा कि अमेरिका अब भी निवेश के लिहाज से सुरक्षित माना जा रहा है। अमेरिका और इंडिया की बॉन्ड यील्ड के बीच का अंतर घटने से अमेरिका में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ सकती है। अमेरिका में निवेश करना उभरते बाजारों के मुकाबले कम रिस्की है।

स्टॉक मार्केट्स में आई हालिया गिरावट ने इनवेस्टर्स को डरा दिया है। खासकर एकमुश्त निवेश करने वाले लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि उन्हें कहां निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। ऐसे लोगों की मुश्किल आसान करने के लिए मनीकंट्रोल ने Samco Mutual Fund के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर उमेशकुमार मेहता से बातचीत की। उनसे स्टॉक्स मार्केट और इनवेस्टमेंट से जुड़े कई दूसरे सवाल भी पूछे। मेहता ने यह साफ कर दिया है कि निवेश के लिहाज से यह थोड़ा मुश्किल समय है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में उछाल की वजह से तस्वीर बदल गई है। यूएस में बॉन्ड यील्ड बढ़ने का सीधा असर इंडियन स्टॉक मार्केट्स में विदेशी फंडों के निवेश पर पड़ेगा। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 2007 के बाद सबसे हाई लेवल पर पहुंच गई है। इससे इंडिया सहित उभरते बाजारों के स्टॉक्स विदेशी निवेशकों के लिए ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं रह गए हैं। आने वाले दिनों में इक्विटी और डेट मार्केट्स में विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ सकती है। यह इंडिया जैसे मार्केट के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

इनवेस्टर्स की दिलचस्पी अमेरिका में बढ़ सकती है

मेहता ने कहा कि अमेरिका अब भी निवेश के लिहाज से सुरक्षित माना जा रहा है। अमेरिका और इंडिया की बॉन्ड यील्ड के बीच का अंतर घटने से अमेरिका में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ सकती है। अमेरिका में निवेश करना उभरते बाजारों के मुकाबले कम रिस्की है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में स्टॉक मार्केट्स पर जियोपॉलिटिकल टेंशन, हाई इनफ्लेशन और कमजोर इकोनॉमिक आउटलुक का असर दिख सकता है। ऐसे में इनवेस्टर्स को निवेश के मामले में अुशासन बनाए रखना होगा। उन्हें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंटरेस्ट रेट्स बढ़ रहे हैं और इसमें अगले साल के मध्य तक ही गिरावट आने का इंतजार है। इंटरेस्ट रेट में कमी आने पर बॉन्ड्स में मजबूती आएगी। खासकर लंबी अवधि के बॉन्ड्स की चमक बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें