Get App

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयर अब भी थोड़े महंगे, जानिए सुंदरम के विकास सचदेवा ने ऐसा क्यों कहा

विकास सचदेवा का कहना है कि इनवेस्टर्स को बैंकिंग शेयरों पर दांव लगाना चाहिए। अगर इंडिया की ग्रोथ स्टोरी जारी रहती है तो कर्ज की मांग भी बढ़ेगी। अभी बैंक कर्ज की मांग पूरी करने की अच्छी स्थिति में हैं। इसका फायदा उन्हें मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2023 पर 6:37 PM
स्मॉलकैप और मिडकैप शेयर अब भी थोड़े महंगे, जानिए सुंदरम के विकास सचदेवा ने ऐसा क्यों कहा
विकास सचदेवा ने कहा कि कहा कि इनवेस्टर्स के लिए सबसे जरूरी है अच्छी कंपनियों की पहचान करना। छोटी अवधि में मुनाफा कमाने के पीछे भागने से उन्हें नुकसान हो सकता है।

शेयर मार्केट में हालिया कमजोरी के बीच स्मॉलकैप (Smallcap) और मिडकैप शेयरों (Midcap Shares) की काफी पिटाई हुई है। इससे उनकी कीमतें पीक से काफी नीचे आ गई हैं। इसके बावजूद Sundaram Alternates के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास एम सचदेवा का मानना है कि अब भी इनकी कीमतें ज्यादा हैं। उन्होंने इकोनॉमी से लेकर निवेश की रणनीति सहित कई मसलों के बारे में बताया। ऐसे वक्त जब बाजार की दिशा का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, उनकी सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम पिछले 20 साल से इंडिया को इनवेस्टमेंट का अट्रैक्टिव डेस्टिनेशन बता रहे हैं। अब हमने पूरी दुनिया को इंडिया की ताकत को दिखाना चाहते हैं।

बैंकिंग सेक्टर में निवेश देगा मुनाफा

सचदेवा का मानना है कि बैंकिंग शेयरों में निवेश करने से अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। उन्होंने कहा कि बैंकों का संबंध इंडियन इकोनॉमी से है। अगर इंडियन इकोनॉमी ग्रोथ करेगी तो कंपनियों और लोगों को कर्ज की जरूरत बढ़ेगी। अभी बैंक कर्ज की मांग पूरी करने की अच्छी स्थिति में हैं। एक चीज जो हम देख रहे हैं वह है एनालिटिक्स का बढ़ता इस्तेमाल। बैंक नए ग्राहक बनाने और उन्हें अपने साथ बनाए रखने के लिए एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप स्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी की बात करें तो बतौर एक सेक्टर बैंकिंग की ग्रोथ पक्की है। खास बात यह है कि यह मामला लोकल नहीं है बल्कि यह ग्लोबल बन रहा है।

अच्छी क्वालिटी की कंपनियों की करें पहचान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें