Get App

Home Loan: ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन! चेक करें इंटरेस्ट रेट

Home Loan Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को स्थिर रखा। यानी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसके बावजूद, कई बैंकों ने अपनी MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) को रिवाइज किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2024 पर 7:00 AM
Home Loan: ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन! चेक करें इंटरेस्ट रेट
Home Loan Interest Rate: MCLR वह न्यूनतम दर है, जिस पर कोई भी बैंक लोन ऑफर कर सकता है।

Home Loan Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को स्थिर रखा। यानी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसके बावजूद, कई बैंकों ने अपनी MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) को रिवाइज किया है। MCLR वह न्यूनतम दर है, जिस पर कोई भी बैंक लोन ऑफर कर सकता है। अगर आप भी नवरात्रि से पहले होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया:

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) सबसे सस्ता होम लोन ऑफर कर रहा है। यह बैंक 8.35% की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। अगर आप 75 लाख रुपये का 20 साल का होम लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने 63,900 रुपये की EMI चुकानी होगी। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो कम ब्याज दर पर होम लोन लेना चाहते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया:

बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक और IDBI बैंक भी सस्ती दरों पर होम लोन दे रहे हैं। इन बैंकों की ब्याज दर 8.4% है। इस ब्याज दर पर 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन के लिए आपको हर महीने 64,200 रुपये की EMI देनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें