UAE VISA: यूएई के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में अपनी वीजा छूट नीति (Visa Exemption Policy) में अपडेट की घोषणा की। अब UAE 87 देशों के नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रहा है। हालांकि, इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यूएई सरकार की नई पहल का उद्देश्य पर्यटकों के लिए यात्रा नियमों को सरल बनाना और मध्य पूर्वी देश में अधिक आसान यात्रा को बढ़ावा देना है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 110 देशों के नागरिकों को देश में आने से पहले वीजा लेना जरूरी होगा। 2022 में यूएई ने लगभग 73 देशों के लिए आने पर वीजा की अनुमति दी।