भारत में आधार कार्ड हर नागरिक की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज है। बैंकिंग, स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं और रोजमर्रा की कई सेवाओं में इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन अक्सर लोगों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या जेंडर से जुड़ी गलतियां सामने आती हैं। इन्हें सुधारने के लिए UIDAI ने नियम बनाए हैं, ताकि आधार डेटा सुरक्षित और विश्वसनीय बना रहे।
