Unified Pension Scheme for government Employees: सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को नोटिफाई कर दिया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नोटिफाई करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। UPS देश में 1 अप्रैल 2025 से लागू होना है। ये योजना सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल से खुल जाएगा। राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन का एक और ऑप्शन निवेश के लिए उपलब्ध होगा।
