नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नए नियमों के अनुसार, एक फरवरी से स्पेशल कैरेक्टर्स से बनी ID वाले ट्रांजेक्शन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे। यूजर्स केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर्स के जरिए बनी ID से ही ट्रांजेक्शन एक्सेप्ट किए जाएंगे। वहीं जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे, ऐसे लोगों की ID ब्लॉक कर दी जाएगी। नए नियमों के मुताबिक, #, @, $, या * जैसे स्पेशल कैरेक्टर्स वाले UPI ID को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। हाल के वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या UPI ने बड़े पैमाने पर कैश की जगह ले ली है, जो एक प्रमुख ट्रांजेक्शन के मिडियम के रूप में उभरी है। लोग किराने की खरीदारी से लेकर रेलवे के टिकट तक, छोटे और बड़े दोनों तरह के लेन-देन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।