Get App

UPI Payments: लगातार आठवें महीने ‌₹20 लाख करोड़ से अधिक लेन-देन, लेकिन इस मामले में पिछड़ा दिसंबर में यूपीआई पेमेंट्स

UPI Payments: यूपीआई से पेमेंट्स अभी भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए लेन-देन लगातार दसवें महीने दिसंबर में 20 लाख करोड़ रुपये के पार रहा। पिछले महीने दिसंबर में यूपीआई के जरिए 23.25 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ जो नवंबर महीने की तुलना में 27.5 फीसदी अधिक रहा।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 12:59 PM
UPI Payments: लगातार आठवें महीने ‌₹20 लाख करोड़ से अधिक लेन-देन, लेकिन इस मामले में पिछड़ा दिसंबर में यूपीआई पेमेंट्स
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 31 दिसंबर को फोनपे और गूगलपे जैसे दिग्गज यूपीआई ऐप्स को बड़ी राहत दी और मार्केट कैप डेडलाइन को दो साल आगे खिसकाकर दिसंबर 2026 कर दिया है।

UPI Payments: यूपीआई से पेमेंट्स अभी भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए लेन-देन लगातार दसवें महीने दिसंबर में 20 लाख करोड़ रुपये के पार रहा। पिछले महीने दिसंबर में यूपीआई के जरिए 23.25 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ जो नवंबर महीने की तुलना में 27.5 फीसदी अधिक रहा। दिसंबर महीने में यूपीआई से लेन-देन नवंबर महीने की तुलना में बढ़ा लेकिन अक्टूबर महीने से कम ही रहा क्योंकि अक्टूबर में यूपीआई के जरिए 23.5 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था।

ट्रांजैक्शन वॉल्यूम पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

दिसंबर में यूपीआई के जरिए 23.25 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ जो नवंबर में हुए लेन-देन से अधिक रहा और अक्टूबर में लेन-देन से कम रहा लेकिन वॉल्यूम की बात करें तो दिसंबर में यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। दिसंबर महीने में यूपीआई से ट्रांजैक्शन वॉल्यूम सालाना आधार पर 39 फीसदी उछलकर 1673 करोड़ पर पहुंच गई। हालांकि ग्रोथ की यह स्पीड इस वित्त वर्ष के शुरुआती सात महीने में 40 फीसदी से अधिक की रफ्तार से कम ही रही।

औसतन लेन-देन में भी हुई बढ़ोतरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें