Get App

IPL 2025 में कितनी है विराट कोहली की सैलरी, कितना देना होगा टैक्स?

Virat Kohli IPL Salary & Tax: IPL 2025 में विराट कोहली की सैलरी ₹21 करोड़ हो गई, जो पिछले साल से 40% ज्यादा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उन्हें इस पर भारी टैक्स भी देना होगा? कोहली को कितना टैक्स देना होगा और क्या उनके पास टैक्स बचाने का ऑप्शन भी है? जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 23, 2025 पर 5:07 PM
IPL 2025 में कितनी है विराट कोहली की सैलरी, कितना देना होगा टैक्स?
IPL 2025 में विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिल रहे हैं।

Virat Kohli IPL Salary & Tax: स्टार क्रिकेट विराट कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सदाबहार फॉर्म का सिलसिला नए सीजन में भी जारी है। उन्होंने IPL 2025 के उद्घाटन मैच में गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाकर इसका सबूत भी दे दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज खिलाड़ी विराट आईपीएल के इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं।

विराट की खेल शैली और लोकप्रियता को देखते हुए सवाल उठता है कि उन्हें इस साल आईपीएल में कितनी सैलरी मिल रही है और उन्हें इस पर कितना टैक्स देना होगा। यह सवाल इसलिए भी लाजिमी है, क्योंकि विराट शुरुआत से RCB से जुड़े हैं। वह फिर कभी ऑक्शन प्रोसेस का हिस्सा नहीं बने। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में विराट कोहली को ₹21 करोड़ की सैलरी मिल रही है। यह पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा है।

पहले सीजन से कैसे बढ़ी कोहली की IPL सैलरी?

ऑनलाइन टैक्स और बिजनेस कंसल्टिंग फर्म Taxology India के अनुसार, 2008 से 2010 तक कोहली की सैलरी मात्र ₹12 लाख थी। लेकिन, फिर विराट की लोकप्रियता की तरह इसमें भारी उछाल आया। 2011-2013 के दौरान यह बढ़कर ₹8.28 करोड़ हो गई। 2014 से 2017 के बीच कोहली की सैलरी ₹12.5 करोड़ रही, जो 2018-2021 में ₹17 करोड़ हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें