इंश्योरेंस खरीदना अक्सर लोगों के लिए औपचारिकता जैसा लगता है। लंबा फॉर्म, कई सवाल और यह सोच कि ‘थोड़ा बहुत छुपा लेंगे तो क्या फर्क पड़ेगा’। लेकिन सच्चाई यह है कि इंश्योरेंस फॉर्म में गलत या अधूरी जानकारी देना भविष्य में भारी मुसीबत का कारण बन सकता है।
