Get App

Personal Data Protection: आपके आधार, पैन और मोबाइल की डिटेल्स सुरक्षित हैं? सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Personal Data Protection: आधार, पैन और मोबाइल नंबर से जुड़ी डिजिटल पहचान अब सहूलियत से ज्यादा खतरा बनती जा रही है। डेटा लीक, और कमजोर कानूनों के बीच नई चुनौती है, प्राइवेसी खुद बचाना। जानिए आपके पर्सनल डेटा का कैसे गलत इस्तेमाल होता है और कैसे आप इसे सुरक्षित रख सकते हैं।

Suneel Kumarअपडेटेड Jul 05, 2025 पर 1:26 PM
Personal Data Protection: आपके आधार, पैन और मोबाइल की डिटेल्स सुरक्षित हैं? सच जानकर उड़ जाएंगे होश
आधार-पैन-मोबाइल लिंक के जरिए आपकी प्रोफाइलिंग बिना आपकी जानकारी के की जा सकती है।

Personal Data Protection: भारत में अब आपकी पहचान सिर्फ वॉलेट या कार्ड तक सीमित नहीं है। वह सर्वर, ऐप्स, टेलीकॉम नेटवर्क्स और सरकारी डैशबोर्ड्स पर फैली हुई है। मोबाइल नंबर, आधार और पैन कार्ड अब आपके डिजिटल जीवन के तीन सबसे अहम स्तंभ बन चुके हैं। चाहे आप नया SIM कार्ड लें, बैंक खाता खोलें, या ऑनलाइन केवाईसी करें, हर कदम पर यही पहचान इस्तेमाल होती है।

लेकिन जितनी आसानी यह लाती है, उतने ही खामोश खतरे भी। हर बार जब आप OTP डालते हैं या e-KYC की अनुमति देते हैं, आपका डेटा कई परतों से गुजरता है। कुछ सुरक्षित, कुछ नहीं। और सच तो ये है कि ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं होता कि उनकी जानकारी कहां जा रही है, कैसे इस्तेमाल हो रही है, या कौन इसका फायदा उठा रहा है।

Aadhaar और मोबाइल नंबर: पहचान या मजबूरी?

आधिकारिक रूप से आधार का इस्तेमाल निजी सेवाओं के लिए अनिवार्य नहीं है। जैसे कि SIM कार्ड या बैंक अकाउंट। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने भी आधार को मोबाइल कनेक्शन के लिए जरूरी ठहराना असंवैधानिक बताया था। इसके बावजूद आज भी कई टेलीकॉम कंपनियां और ऐप्स यूजर्स को आधार लिंकिंग के लिए मजबूर करती हैं। या तो 'आप आगे नहीं बढ़ सकते' जैसे पॉपअप के जरिए, या सहमति के नाम पर दबाव डालकर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें