Chhath Pooja Sandhya Arghya Today: शनिवार से शुरू हुई छठ पूजा का आज मुख्य पर्व है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्य षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन छठ पूजा करने वाले सभी व्रती अस्माचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। व्रती आज छठ माता और सूर्य देवे से अपने परिवार और संतान की सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना करते हैं। लोकआस्था का महापर्व छठ अटूट आस्था का पर्व होने के साथ ही और प्रकृति के प्रति आभार जताने का भी पर्व है।
