Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस व्रत में स्त्रियां अपने सुखी दांपत्य और पति की लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जल उपवास करती हैं। इसे हिंदू धर्म के कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। ये व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस साल ये व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्र देवता की पूजा का विधान है। व्रत वाले दिन कथा सुनना बेहद जरूरी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ की कथा सुनने से विवाहित महिलाओं का सुहाग अखंड रहता है, उनके घर में सुख, शान्ति, समृद्धि आती है और सन्तान सुख मिलता है। आइए जानते हैं इस व्रत से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में
