Lunar Eclipse 2025: साल का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 और 8 सितंबर को दरम्यानी रात को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी नजर आएगा। खगोल विशेषज्ञों का मानना है कि ये चंद्र ग्रहण अब तक के सबसे लंबे पूर्ण चंद्र ग्रहण में से एक हो और इस दौरान चंद्रमा तकरीबन 82 मिनट तक ग्रहण काल में रहेगा। ग्रहण के दौरान हर तरह धार्मिक कार्य बंद रहते हैं, इसलिए इस दौरान मंदिरों के दरवाजे भी भक्तों के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाते हैं।