Navratri 2025 day 4 Maa Kushmanda: मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। वो सृष्टि की रक्षक और सबको ऊर्जा देने वाली देवी हैं। माना जाता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से शक्ति, साहस, सुख और शांति का संचार होता है। नवरात्र के त्योहार में उनके नौ रूप की पूजा की जाती है, जो उनके अलग-अलग गुणों को दर्शाते हैं। कभी वे दुष्टों का नाश कर धर्म की रक्षा करती हैं तो कभी दया और ममता से अपने भक्तों की देखभाल करती हैं। मां दुर्गा के कई रूपों में से एक है मां कूष्माण्डा का रूप। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कूष्माण्डा माता सृष्टि की आदिशक्ती मानी जाती हैं। कहते हैं, इनके पहले ब्रह्मांड का अस्तित्व ही नहीं था।