Navratri Saraswati Puja 2025: नवरात्र का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाला ये पर्व शक्ति की उपासना का महापर्व है। इसमें देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये त्योहार मुख्य रूप से तीन देवियों मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की आराधना को समर्पित है। इसमें विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती मां की पूजा का विशेष महत्व है।