Onam 2025: ओणम दक्षिण भारत का महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे केरल और तमिल नाडु में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व 10 दिनों तक चलता है, जिसमें थिरुवोणम का विशेष स्थान होता है। आज 10 दिनों के इस पर्व का सबसे अहम त्योहार थिरुवोणम है। हालांकि, ओणम इसके बाद भी 2 दिनों तक पूरे राज्य में मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान पूरे राज्य में फूलों की सजावट देखते ही बनती है। लोगों के घर पारंपरिक रंगोली से सजे होते हैं और हवा में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू तैर रही होती है।