Get App

Chandra Grahan 2025:गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, ये 5 काम करने पर हो सकता है नुकसान

Chandra Grahan 2025: ग्रहण यूं तो खगोलीय घटना है, लेकिन इसका धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व होता है। ग्रहण काल के दौरान कुछ गर्भवती महिलाओं को बहुत सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि यह गर्भ में पल रहे शिशु पर इसका गहरा असर होता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2025 पर 8:00 AM
Chandra Grahan 2025:गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, ये 5 काम करने पर हो सकता है नुकसान
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Chandra Grahan 2025: ग्रहण खगोलीय दृष्टि से जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही इसका धार्मिक महत्व भी है। हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं से ग्रहण काल के दौरान बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि ग्रहण का उनके गर्भ में पल रहे शिशु पर गहरा असर होता है। इस साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि पर 7 और 8 सितंबर की रात को पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जिसकी वजह से इसे लेकर ज्योतिष और खगोल विशेषज्ञों के साथ ही आम लोगों में काफी उत्सुकता है। माना जा रहा है कि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण अब तक का सबसे लंबा ग्रहण होगा। इस बार चंद्रमा ग्रहण में करीब 82 मिनट तक रहेगा। इस खगोलीय घटना को दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा लोग देखेंगे और ये दुनिया के लगभग सभी बसे हुए महाद्वीप में नजर आएगा। हमारे शास्त्रों में ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। आइए इनके बारे में जानें

7 सितंबर की रात न करें ये काम

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि उन्हें ग्रहण की छाया से भी दूर रहना चाहिए। इस समय बाहर निकलने पर गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। गर्भवती महिला के कमरे की खिड़कियों को परदे से अच्छी तरह ढक देना चाहिए ताकि चंद्रमा की छाया उन तक न पहुंचे।
  • ग्रहण की अवधि में गर्भवती महिलाओं को कैंची, चाकू, सुई जैसी धारदार और नुकीली चीजों का इस्तेमाल या सिलाई-बुनाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को पेट पर गेरू लगा लेना चाहिए, ताकि चंद्रमा की अशुद्ध किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे से दूर रहें।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान खाना खाने से ही नहीं, बनाने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण अशुद्ध किरणों से इस दौरान बना खाना दूषित हो जाता है। इसका असर गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है। घर में पहले से बना खाना है तो उसमें तुलसी दल जरूर डालना चाहिए।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें