Parivartani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। भक्त इस दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए सच्चे मन से व्रत और पूजा करते हैं। पूरे साल में 24 एकादशी आती हैं, जिनमें परिवर्तनी एकादशी भी है। इसे सभी एकादशियों में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में करवट बदलते हैं। इस दिन सच्चे मन से श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से कई जन्मों का पुण्य प्राप्त होता है। ये व्रत हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन किया जाता है। इस साल ये व्रत 3 सितंबर के दिन किया जाएगा। इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनाकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानें इन उपायों के बारे में