Paush Purnima 2026: पौष का महीना सूर्य देव को समर्पित होता है। इस माह में नियमित सूर्य भगवान की पूजा करने और उन्हें अर्घ्य अर्पित करना बहुत पुण्य फल देने वाला माना जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कामना पूर्ण होती है। इससे करियर और व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने के साथ व्यक्ति के तेज में निखार आता है। पौष माह को छोटा पितृ पक्ष भी कहते हैं, यानी इस माह में पितरों की पूजा का भी विशेष स्थान है।
