Paush Purnima 2026: पौष माह का अंतिम दिन है पौष पूर्णिमा। पौष का महीना सूर्य उपासना को समर्पित है। इस महीने में सूर्य की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पौष पूर्णिमा पर शाम के समय चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को भी अर्घ्य देना बहुत फलदायी माना जाता है। पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित होती है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ना या सुनना अत्यंत लाभकारी होता है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्री सूक्त का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। आइए जानें पौष पूर्णिमा पर आज स्नान और दान का क्या मुहूर्त रहेगा? साथ ही आज के दिन श्री सूक्त का पाठ कैसे करना चाहिए ?
