Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay: पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को वैकुंठ एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है। यह इस साल की अंतिम एकादशी व्रत होगा और इसे साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के वैकुंठ लोक के द्वार खुलते हैं। इसलिए वैकुंठ एकादशी के दिन व्रत करने वाले भक्तों को भगवान के लोक में स्थान मिलता है। हिंदू धर्म में इस एकादशी व्रत को मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी माना गया है। इस साल वैकुंठ एकादशी का व्रत 30 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस व्रत का पारण अगले दिन यानी 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
