Get App

IPL 2026 Auction: कुछ ही देर में शुरू होगा मेगा ऑक्शन, कितनों की चमकेगी किस्मत और कितना है पर्स? कहां देखें लाइव...यहां जानें सबकुछ

IPL 2026 Auction : आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजियां 237.55 करोड़ रुपये के टोटल पर्स के साथ खिलाड़ियों पर बोली लगाने उतरेंगी। इस बार कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1005 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 350 खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 1:05 PM
IPL 2026 Auction: कुछ ही देर में शुरू होगा मेगा ऑक्शन, कितनों की चमकेगी किस्मत और कितना है पर्स? कहां देखें लाइव...यहां जानें सबकुछ
IPL 2026 Auction: IPL 2026 ऑक्शन कब और कहां देखें...जानें पूरी डिटेल्स

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन 16 दिसंबर यानी आज  यूएई के अबू धाबी (UAE) में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरा साल होगा जब आईपीएल नीलामी भारत के बाहर आयोजित की जा रही है। आइए जानते हैं इस  मिनी ऑक्शन के बारे में सबकुछ।

 10 फ्रेंचाइजियों के पास 237.55 करोड़ रुपये

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजियां 237.55 करोड़ रुपये के टोटल पर्स के साथ खिलाड़ियों पर बोली लगाने उतरेंगी। इस बार कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1005 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 350 खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस लिस्ट में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें इस बार किसी टीम से कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है।

कितनी है खिलाड़ियों की बेस प्राइज

इस बार IPL ऑक्शन में खिलाड़ियों का सबसे बड़ा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है। इस लिस्ट में कुल 40 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनमें कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, मथीशा पथिराना, डेविड मिलर, रचिन रवींद्र और स्टीव स्मिथ जैसे नाम भी मौजूद हैं। वहीं 1.5 करोड़ वाले ब्रैकेट में 9 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है, जबकि 1.25 करोड़ का बेस प्राइस सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने चुना है। इसके अलावा, 1 करोड़ रुपये वाले कैटेगरी में 17 खिलाड़ी उपलब्ध हैं और 75 लाख रुपये वाले बेस प्राइस में 42 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

ऑक्शन लिस्ट में 50 लाख रुपये वाले ब्रैकेट में चार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 40 लाख रुपये वाले वर्ग में सात खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा, सबसे बड़ी संख्या 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की है, इस कैटेगरी में कुल 227 प्लेयर्स हैं। इनमें ज्यादातर अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 224 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें