PBKS vs MI IPL 2026 Match Highlights: धर्मशाला में मुंबई का धमाल, रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दी मात - pbks vs mi ipl match 2026 live score update punjab kings vs mumbai indians at dharmshala hpsc stadium | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MAY 14, 2026/ 11:27 PM

PBKS vs MI IPL 2026 Match Highlights: धर्मशाला में मुंबई का धमाल, रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दी मात

PBKS vs MI IPL 2026 Match Highlights: पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज IPL 2026 का अहम मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह 57 रन की शानदार पारी खेली। वहीं मुंबई ने इस मुकाबले को आखिरी ओवर में अपने नाम किया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। तिलक वर्मा ने छ्क्का जड़कर मुंबई को जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने 33 गेंद में 74 रन की धुआंधार पारी खेली

Story continues below Advertisement

PBKS vs MI IPL 2026 Match Highlights: पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज IPL 2026 का अहम मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में नहीं खेला। उनकी गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई की कप्तानी संभाली।

वहीं पहले बल्लेबाजी

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई बचा पाएगी सम्मान या पंजाब की होगी बल्ले-बल्ले (IMAGE-AI)
MAY 14, 202611:24 PM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2026: धर्मशाला में मुंबई का धमाल, रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दी मात

पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज IPL 2026 का अहम मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह 57 रन की शानदार पारी खेली। वहीं मुंबई ने इस मुकाबले को आखिरी ओवर में अपने नाम किया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। तिलक वर्मा ने छ्क्का जड़कर मुंबई को जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने 33 गेंद में 74 रन की धुआंधार पारी खेली।

MAY 14, 202611:10 PM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2026: मुंबई को जीत के लिए 12 गेंद पर 26 रन की जरूरत

मुंबई ने 18 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर हैं। मुंबई को जीत के लिए 12 ओवर 26 रन की जरूरत है।

MAY 14, 202610:57 PM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2026: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 52 रन

मुंबई ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 25, नमन धीर 9 और रायन रिकेल्टन 48 रन बनाकर आउट हुए।

MAY 14, 202610:40 PM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2026: मुंबई को जीत के लिए 80 रन की जरूरत

मुंबई ने 13 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर हैं। मुंबई को जीत के लिए 6 ओवर  80 रन की जरूरत है।

MAY 14, 202610:27 PM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2026: मुंबई को लगा बैक-टू-बैक झटका

मुंबई ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। मार्को यानसन ने शॉर्ट गेंद पर नमन धीर को पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप सिंह ने आसान कैच पकड़ लिया। नमन 6 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 25, नमन धीर 9 और रायन रिकेल्टन 48 रन बनाकर आउट हुए।

MAY 14, 202610:11 PM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2026: मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई को पहला झटका लगा है।  शानदार बल्लेबाजी कर रहे रॉयन रिकल्टन आउट आउट हो गए हैं। आउट होने से पहले रायन रिकल्टन 48 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में मुंबई ने 7 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और नमन धीर क्रीज पर हैं।

MAY 14, 20269:57 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score : मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 के पार

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। वहीं इस टारगेट का पीछा करने के लिए मुंबई की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और रॉयन रिकल्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच ओवर में मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं।

MAY 14, 20269:48 PM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2026: मुंबई की धमाकेदार शुरुआत

तीसरा ओवर मुंबई के लिए धमाकेदार रहा है। इस ओवर में 17 रन आए। रॉयन रिकल्टन ने इस ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 36 रन है।

MAY 14, 20269:42 PM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2026: रोहित शर्मा कर रहे बल्लेबाजी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। वहीं इस टारगेट का पीछा करने के लिए मुंबई की टीम उतर गई है। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और रॉयन रिकल्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दो ओवर में मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं।

MAY 14, 20269:18 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score : धर्मशाला में पंजाब का धमाल, मुंबई को दिया 201 रन का टारगेट

पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज IPL 2026 का अहम मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह 57 रन की शानदार पारी खेली। वहीं जीत के लिए मुंबई को 201 रन का टारगेट मिला है।

MAY 14, 20268:40 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का चौथा विकेट भी गिरा, टीम दबाव में आई

पंजाब का स्कोर 13 ओवर के बाद 4 विकेट पर 122 रन हो गया है और टीम लगातार विकेट गंवाकर दबाव में आ गई है।

राज अंगद बावा को गेंदबाजी पर लाने का मुंबई इंडियंस का फैसला सफल रहा।

ओवर की शुरुआत धीमी गेंद से हुई, जिस पर कूपर कॉनॉली जल्दी शॉट खेल बैठे। इसके बाद बावा ने शानदार गेंद डालते हुए कॉनॉली का डिफेंस तोड़ दिया और स्टंप्स बिखेर दिए।

कूपर कॉनॉली 22 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

इस विकेट के साथ पंजाब ने सिर्फ 4 रन के अंदर 3 बड़े विकेट गंवा दिए, जिससे टीम की मजबूत शुरुआत पर ब्रेक लग गया।

अब शशांक सिंह क्रीज पर आए हैं, जिन्हें बड़ी पारी की जरूरत है। दूसरी ओर सूर्यांश शेडगे ने दबाव कम करने की कोशिश की। उन्होंने पॉइंट के पास शानदार शॉट खेलकर दो रन लिए और ओवर की आखिरी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ दिया।

13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 122/4

MAY 14, 20268:33 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पंजाब को 12वें ओवर में लगातार दो बड़े झटके लगे

शार्दुल ठाकुर ने शानदार ओवर डालते हुए मैच का रुख बदल दिया। ओवर की शुरुआत वाइड गेंद से हुई, लेकिन इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अंदाज में फाइन लेग के ऊपर बड़ा छक्का जड़ दिया।

हालांकि अगली ही गेंद पर प्रभसिमरन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। गेंद हवा में काफी ऊंची गई और Corbin Bosch ने शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा।

प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेली।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर शानदार चौका लगाया। लेकिन अगली गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कमाल की गेंद डालते हुए उनका ऑफ स्टंप उड़ा दिया।

शार्दुल के इस डबल स्ट्राइक ने मुंबई इंडियंस को मैच में जोरदार वापसी करा दी है।

अब सूर्यांश शेडगे क्रीज पर आए हैं और पंजाब की कोशिश होगी कि वे फिर से रन गति बढ़ाएं।

MAY 14, 20268:22 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पंजाब ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट पर 89 रन बनाए

रघु शर्मा के दूसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह पूरी तरह आक्रामक अंदाज में नजर आए।

ओवर की शुरुआत डॉट बॉल से हुई, जब प्रभसिमरन ने कट शॉट खेला लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में चली गई।

इसके बाद उन्होंने लगातार दो बड़े छक्के जड़ दिए। दोनों बार उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर शानदार शॉट लगाए और गेंद सीधे स्टैंड में पहुंची।

फिर प्रभसिमरन ने एक रन लेकर स्ट्राइक बदली। दूसरी ओर कूपर कॉनॉली बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में संघर्ष करते दिखे। उन्होंने रैंप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले से संपर्क नहीं हुआ।

ओवर की आखिरी गेंद पर भी कॉनॉली बड़ा शॉट लगाने से चूक गए।

10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 89/1

MAY 14, 20268:16 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पंजाब ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट पर 67 रन बनाए

रघु शर्मा को MI ने गेंदबाजी पर लगाया और ओवर में मिलाजुला नजारा देखने को मिला।

ओवर की पहली ही गेंद पर रघु शर्मा की गेंद थोड़ी तेजी से स्किड हुई और कूपर कॉनॉली पूरी तरह चूक गए।

इसके बाद कॉनॉली ने एक-एक रन लेकर खुद को सेट करने की कोशिश की, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने भी लॉन्ग ऑफ की तरफ सिंगल लिया।

फिर आया ओवर का सबसे बड़ा शॉट — रघु शर्मा की ओवरपिच गेंद पर कूपर कॉनॉली ने लंबा छक्का जड़ दिया। गेंद सीधा लॉन्ग ऑन के ऊपर से स्टैंड में पहुंची।

हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन बड़ा शॉट नहीं लगा सके और डॉट बॉल के साथ ओवर खत्म हुआ।

8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 67/1

MAY 14, 20268:14 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: छठे ओवर में पंजाब को लगा पहला झटका

दीपक चाहर ने छठे ओवर में खतरनाक दिख रहे प्रियांश आर्य को क्लीन बोल्ड कर दिया। प्रियांश शुरुआत से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और कुछ शानदार चौके भी लगाए, लेकिन चाहर की तेज और सटीक गेंद उनके डिफेंस को भेद गई। इस विकेट के साथ मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में अहम ब्रेकथ्रू हासिल कर लिया है।

MAY 14, 20267:43 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स ने 2 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 16 रन बनाए

दूसरे ओवर में कप्तान जसप्रीत बुमरा खुद गेंदबाजी करने आए और शुरुआत से ही शानदार लाइन-लेंथ पर दिखे।

पहली गेंद पर प्रियांश आर्य ने सिर्फ एक रन लिया। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने पैरों पर आई गेंद को फाइन लेग की तरफ खेलकर शानदार चौका जड़ा।

फिर बुमराह ने कमाल की गेंद डाली, जिस पर प्रभसिमरन का किनारा लगा और गेंद स्लिप में गई, लेकिन नमन धीर ने आसान कैच छोड़ दिया। मुंबई इंडियंस को बड़ा मौका गंवाना पड़ा।

इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन ने अगली ही ढीली गेंद पर ऑफ साइड में एक और चौका मार दिया।

ओवर के आखिर में बुमराह ने फिर कसी हुई गेंदबाजी की और लगातार दो डॉट बॉल डालीं।

2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 16/0

MAY 14, 20267:38 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पंजाब ने पहले ओवर में बिना विकेट खोए 7 रन बनाए

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की, जबकि दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस के लिए नई गेंदबाजी।

ओवर की शुरुआत संभलकर हुई। पहली गेंद पर प्रियांश ने डिफेंस किया, लेकिन इसके बाद चाहर की फुल लेंथ गेंद पर शानदार कवर ड्राइव खेलते हुए चौका जड़ दिया।

हालांकि अगली गेंद पर प्रियांश ने फिर खूबसूरत शॉट लगाया, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में चली गई। बाद में उन्होंने एक रन लिया।

प्रभसिमरन सिंह ने भी ऑफ साइड में सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की। ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियांश ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन सही टाइमिंग नहीं मिली और एक रन ही आया।

1 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 7/0

MAY 14, 20267:23 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पिच रिपोर्ट – धर्मशाला स्टेडियम

धर्मशाला की पिच पर पिछले मैच में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी। नई गेंद से अच्छा सीम मूवमेंट देखने को मिला, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआत में रन बनाने में दिक्कत हुई।

पिच पर हल्की घास और कुछ डार्क पैच भी नजर आ रहे हैं, जो शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को फायदा दे सकते हैं। खासकर तेज गेंदबाज नई गेंद से खतरनाक साबित हो सकते हैं।

हालांकि, धर्मशाला पहाड़ों में होने की वजह से यहां की हवा पतली होती है। ऐसे में अगर बल्लेबाज गेंद को सही तरीके से टाइम कर दें, तो गेंद काफी दूर तक जाती है। यही वजह है कि यहां बड़े शॉट्स और लंबे छक्के भी देखने को मिल सकते हैं।

मैदान का एक बाउंड्री साइड दूसरी तरफ के मुकाबले लगभग 10 मीटर छोटा है, इसलिए बल्लेबाज छोटी बाउंड्री को ज्यादा निशाना बनाने की कोशिश करेंगे।

कुल मिलाकर शुरुआत में गेंदबाजों और बाद में बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच देखने को मिल सकती है।

MAY 14, 20267:18 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला

जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे, सिक्का उछाला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया!

बुमराह ने कहा कि दूसरी पारी में विकेट शायद थोड़ा सेटल हो जाए। उन्होंने कहा कि MI की कप्तानी करना अच्छा लग रहा है, इसे एक नई चुनौती बताया। सूर्यकुमार यादव और गजनफर टीम से बाहर हैं।

श्रेयस ने कहा कि अगर उन्हें टॉस जीतने का मौका मिलता तो वे भी पहले चेज़ करना ही पसंद करते। उन्होंने कहा कि 210+ का स्कोर एक अच्छा स्कोर माना जाएगा। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं - हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई को टीम में शामिल किया गया है।

MAY 14, 20267:17 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

MAY 14, 20267:16 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

MAY 14, 20267:12 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

MAY 14, 20267:10 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा।

MAY 14, 20266:45 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: आज के मैच में MI की कप्तानी कर सकते हैं बुमराह!

शुरुआती खबरों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में आज रात मुंबई इंडियंस की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं। इस स्टैंड-इन भूमिका के लिए दूसरे दावेदार तिलक वर्मा और रोहित शर्मा हो सकते थे।

MAY 14, 20266:39 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है।

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 17 मैचों में जीत मिली है।

यानी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पंजाब के पास मामूली बढ़त है, लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है।

MAY 14, 20266:23 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है PBKS

पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम अभी भी IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और 11 मैचों में 6 जीत दर्ज कर चुकी है। हालांकि, पंजाब के लिए हाल के मुकाबले अच्छे नहीं रहे हैं। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है, जिससे प्लेऑफ की लड़ाई और मुश्किल हो गई है।

अब कप्तान श्रेयस अय्यर की बढ़त में पंजाब किंग्स जोरदार वापसी करना चाहेगी। टीम की नजरें जीत की राह पर वापसी और प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करने पर होंगी। फैंस को उम्मीद होगी कि युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी बड़े मैच में शानदार प्रदर्शन करें।

MAY 14, 20266:16 PM IST

PBKS vs MI IPL 2026 Match Live Score: इज्जत बचाने के लिए खेलेगी मुंबई

मुंबई इंडियंस (MI) अब IPL 2026 में सिर्फ सम्मान बचाने के लिए खेल रही है। पांच बार की चैंपियन टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है और 11 मैचों में उसे सिर्फ 3 जीत मिली हैं। RCB के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं।

अब कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम बाकी मुकाबले जीतकर सीजन का अंत अच्छे तरीके से करना चाहेगी। वहीं फैंस को उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी मजबूत प्रदर्शन करें और टीम सम्मान के साथ टूर्नामेंट खत्म करे।