दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के नाम पर भारत में पहला वर्ल्ड क्लास, स्टैंडअलोन अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक टूर्नामेंट (International Javelin Competition) 'नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025' 5 जुलाई को श्री कांतीरावा स्टेडियम में हो रहा है। इस ईवेंट को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड एथलेटिक्स ने कैटेगरी-ए गोल्ड ईवेंट के तौर पर मान्यता दी है। यह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद भारत में सबसे बड़ी एथलेटिक प्रतियोगिताओं में से एक है। टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा भी हिस्सा ले रहे हैं। उनके अलावा इसमें सचिन यादव, रोहित यादव, जर्मनी के थॉमस रोहलर और केन्या के जूलियस येगो सहित कई टॉप के भाला फेंक खिलाड़ी शामिल हैं। नीरज चोपड़ा का मानना है कि यह भारतीय एथलेटिक्स में एक नए चैप्टर की शुरूआत है और ऐसे कुछ और विश्व स्तरीय टूर्नामेंट यहां होने चाहिए। ।
