Get App

iQOO 15 भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत

iQOO 15 launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुक है। iQOO 15 में AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 26, 2025 पर 3:21 PM
iQOO 15 भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
iQOO 15 भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा दमदार फीचर्स

iQOO 15 launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुक है। iQOO 15 में AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही डिवाइस में लेटेस्ट Android 16 बेस्ड OriginOS 6 भी मिल रहा है। इसके अलावा, फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए सिंगल-लेयर वीसी कूलिंग सिस्टम लगा चलिए अब फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन

iQOO 15 में 6.85-इंच का Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इस डिवाइस को पावरफुल बनाने के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिलती है। इस डिवाइस को 12GB + 256GB और 16GB + 512GB RAM और अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है।

कंपनी के मुताबिक, iQOO 15 OriginOS 6 से लैस होगा। चीन में पहले से उपलब्ध यह नया यूजर इंटरफेस, Apple के Liquid Glass डिजाइन जैसा दिखता है। इसमें गोल ऐप आइकन, स्मूद और कर्व्ड एज वाले विजेट मिलते हैं। यह सिस्टम रियल-टाइम ब्लर इफेक्ट, प्रोग्रेसिव ब्लर और स्टैक्ड नोटिफिकेशन जैसे अपग्रेड भी लाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें