Get App

Netflix ने पहली बार इस शो में यूज किया AI VFX, 1.5 करोड़ डॉलर का बजट, क्या आपने देखी ये दमदार सीरीज

नेटफ्लिक्स ने पहली बार अपने शो "The Eternauts" में जनरेटिव AI विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया, जिससे इमारत गिरने का सीन तेजी और कम लागत में बना। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में AI को लेकर विवाद जारी है, फिर भी नेटफ्लिक्स ने दमदार तिमाही कमाई दर्ज की है। एक्सपर्ट्स इसे क्रिएटिव टूल मान रहे हैं, खतरा नहीं

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 5:51 PM
Netflix ने पहली बार इस शो में यूज किया AI VFX, 1.5 करोड़ डॉलर का बजट, क्या आपने देखी ये दमदार सीरीज
नेटफ्लिक्स ने पहली बार अपने शो में जनरेटिव AI से बनाए विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया

नेटफ्लिक्स ने पहली बार अपने एक ओरिजिनल टीवी शो में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी के को-सीईओ टेड सारंडोस (Ted Sarandos) ने बताया कि इस तकनीक का उपयोग अर्जेंटीना के साइंस फिक्शन शो "The Eternauts" में एक इमारत गिरने के सीन को बनाने में किया गया।

टेड सारंडोस के अनुसार, AI की मदद से प्रोडक्शन टीम ने इस सीक्वेंस को पारंपरिक तरीकों के मुकाबले दस गुना तेजी से और कम लागत में पूरा किया। उन्होंने कहा, इस बजट में यह सीन बनाना मुमकिन नहीं था। यह जनरेटिव AI से बना पहला फाइनल विजुअल फुटेज है जो नेटफ्लिक्स के किसी ओरिजिनल शो या फिल्म में दिखाई दिया है। क्रिएटर्स इस नतीजे से बेहद खुश हैं।"

AI का फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ता उपयोग और विवाद

जनरेटिव AI का इस्तेमाल हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में विवादित विषय बना हुआ है। आलोचकों का कहना है कि यह तकनीक अक्सर दूसरों के काम का बिना अनुमति उपयोग करती है और इससे इंसानी नौकरियों पर खतरा बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें