Get App

OPPO Find X9 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, 7500 mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

OPPO जल्द ही अपनी Find X9 Pro सिरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सिरीज से जुड़े कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में OPPO Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस की जानकारी एक चीनी टिप्स्टर ने शेयर की है। इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 8:13 AM
OPPO Find X9 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, 7500 mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
OPPO Find X9 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च

Oppo Find X9 Pro specifications : OPPO जल्द ही अपनी Find X9 Pro सिरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सिरीज से जुड़े कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में OPPO Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस की जानकारी एक चीनी टिप्स्टर ने शेयर की है। जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। इसमें 6.78-inch का OLED LTPO डिस्प्ले देखने को भी मिल सकता है। आइए इस फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल से जानते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Oppo Find X9 Pro के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इसमें 6.78-inch का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 2.5D कर्व्ड ग्लास और R एंगल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Oppo Find X9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है, और इसमें IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। इसके पिछले वर्जन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट था।
  • Find X9 Ultra में Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X9, Find X9+, Find X9 Pro और Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है।
  • Oppo Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही स्मार्टफोन के बैक पैनल पर हमें फाइबर ग्लास देखने को भी मिल सकता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें