पेरिस में एफिल टावर (Eiffel Tower) पर डिनर करना या Louvre Museum में मोनालिसा (Mona Lisa) देखना अब पहले से लगभग दोगुना महंगा हो गया है। ईरान और अमेरिका की लड़ाई (Iran-US War) ने यूरोप के सफर को महंगा कर दिया है। इससे पहले एक कपल के लिए 6 रातों का पेरिस ट्रिप, जिसमें Interlaken या Lucerne में 3 रातें और Mount Titlis व Jungfraujoch की यात्रा शामिल होती थी, करीब ₹2.5 लाख से ₹3 लाख में हो जाता था। हालांकि एसएनवीए ट्रैवलटेक (ट्रैवोमिंट) के मैनेजर (ऑपरेशंस एंड सेल्स) राहुल चड्ढा के मुताबिक अब उसी ट्रिप का खर्च ₹4.5 लाख से ₹5 लाख तक पहुंच गया है, यानी कुछ ही हफ्तों में लगभग दोगुना। हालांकि ट्रैवल एग्जीक्यूटिव्स का मानना है कि पैकेज की महंगाई स्थायी बदलाव के बजाय थोड़े ही समय के लिए है।
