लगभग हर किसी की चाहत होती है कि वह कभी बूढ़ा न हो और इसके लिए वह तमाम नुस्खे आजमाता है। इसी को लेकर बॉयोटेक आंत्रप्रेन्योर ब्रायन जॉनसन ने एक एंटीएजिंग स्टार्टअप ब्लूप्रिंट (Blueprint) शुरू किया था। हालांकि अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इसे बंद करने या बेचने पर विचार कर रहे हैं। इस बारे में वह लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी वह इसे या तो बंद करना चाहते हैं या तो किसी को बेचना चाहते हैं क्योंकि यह कंपनी सिरदर्द बन चुकी है।
