Bakrid 2026: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 2026 से पहले पश्चिम बंगाल के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सार्वजनिक रूप से अपने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे कुर्बानी के लिए गायें न खरीदें। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली बंगाल सरकार द्वारा पशुओं की हत्या पर रोक लगाने वाले नोटिफिकेशन का भी समर्थन किया है। कोलकाता की मशहूर नखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना शफीक कासमी ने अपनी अपील में बिल्कुल साफ-साफ कहा है कि इस बार बकरीद पर कुर्बानी के लिए गाय न खरीदें।
