Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व हमारे देश में बहुत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा विशेष पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि विद्या, स्वर और कला की देवी मां सरस्वती इसी दिन प्रकट हुई हैं। इसलिए माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 23 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन देश के 5 स्थानों पर स्थित सरस्वती मां के मंदिरों में अलग ही रौनक देखने को मिलेगी। मां सरस्वती के भक्त दुनिया के कोने-कोने से इस दिन यहां पहुंच कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। आइए जानें ये मंदिर देश में कहां-कहां स्थित हैं?
