मध्य प्रदेश के सागर के बाजार में बुधवार का दिन खास होता है। इस दिन सस्ती चीजों का कोई साप्ताहिक बाजार नहीं लगता है, बल्कि इस दिन एक खास मेहमान बाजार में लोगों से मिलने आती है। इसका नाम लक्ष्मी है और ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है। बाजार में उस वक्त मौजूद लोग उसे जो भी प्रेम भाव से दे देते हैं, वह खुशी-खुशी उसे ले लेती है। यहां जितनी लोगों की ईश्वर में आस्था है, उतनी ही श्रद्धा लक्ष्मी के प्रति भी है। लक्ष्मी श्री देव वृंदावन बाग मठ की हथिनी है। वो शहर में बड़े रौब से घूमने निकलती है।