High Alert in Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर एक संदिग्ध नाव दिखाई देने के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के रेवदांडा तट के पास एक संदिग्ध नाव की तलाश तेज कर दी है। इसे संभवत: मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका बताया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार (6 जुलाई) रात को भारतीय नौसेना के रडार पर यह नाव रेवदांडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखी गई।