मुंबई के पॉश ताड़देव इलाके में 6.5 करोड़ रुपये के एक फ्लैट को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। वजह फ्लैट की कीमत या उसकी लोकेशन नहीं, बल्कि खरीदारों के लिए बताई गई एक खास शर्त है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रियल एस्टेट एजेंट दावा करता नजर आ रहा है कि इस हाईराइज बिल्डिंग में 2BHK फ्लैट केवल शाकाहारी लोग ही खरीद सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या किसी की खाने की पसंद उसके घर खरीदने के अधिकार को तय कर सकती है?
