हमारे देश में भ्रष्टाचार एक ऐसा दल-दल है, जिसमें अब बेचारे चूहे भी धंस जा रहे हैं। क्योंकि झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया, जहां ये दावा किया गया कि चूहों ने विदेश शराब की करीब 800 बोतलें पी लीं। हालांकि, जब मामला खुला तो इसके पीछे बहुत बड़े भ्रष्टाचार का भांडाफोड़ हुआ। बेचारे चूहों के खिलाफ यह विचित्र आरोप 1 सितंबर को झारखंड की नई शराब नीति लागू होने से एक महीने पहले आया है। बड़ी बात ये है कि बेचारे चूहे तो आरोप लगाने वालों पर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज नहीं कर सकते।