Get App

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू, जानें नौ या दस कितने दिनों तक चलेगा मां दुर्गा का यह पावन उत्सव

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा का पावन पर्व है, जो 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर विजयादशमी तक चलेगा। इस साल नवरात्रि में कितने दिनों तक पूजा की जाएगी ये जानना काफी जरूरी है तो आइए जानते हैं।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Sep 14, 2025 पर 6:15 PM
Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू, जानें नौ या दस कितने दिनों तक चलेगा मां दुर्गा का यह पावन उत्सव

शारदीय नवरात्रि देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ 22 सितंबर, सोमवार से शुरू होकर 2 अक्टूबर विजयादशमी तक मनाई जाएगी। यह पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित होता है, जिसमें मां के विभिन्न अवतारों की नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त के साथ सुबह 6:09 से 8:06 बजे के बीच होगी, जो पूजा का आरंभिक समय माना जाता है।

नवरात्रि का यह त्योहार शरद ऋतु के आगमन के साथ आता है, जो प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक उत्साह भी लेकर आता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से इस नवरात्रि की शुरुआत होती है इसलिए इस साल नौ दिन के नहीं 10 दिन की नवरात्रि होगी। होली, दिवाली जैसे बड़े उत्सवों के बीच यह पर्व आध्यात्मिक उन्नति और नए आरंभ का संदेश लेकर आता है।

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा हर दिन अलग-अलग रूप में की जाती है, जैसे पहला दिन मां शैलपुत्री, दूसरा ब्रह्मचारिणी, तीसरा चंद्रघंटा, चौथा कूष्मांडा, पांचवां स्कंदमाता, छठा कात्यायनी, सातवां कालरात्रि, आठवां महागौरी और नौवां सिद्धिदात्री का दिन होता है। प्रत्येक दिन देवी के इस अलग रूप की विशेष पूजा की जाती है, जिसमें भक्त व्रत रखते हुए उनकी कृपा प्राप्ति की कामना करते हैं।

पारंपरिक रूप से, नवरात्रि के दसवें दिन विजयादशमी मनाई जाती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन राम लला का दशहरा उत्सव होता है, और माता रानी की मूर्तियों का विसर्जन कर त्योहार का समापन होता है। इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी वाहन पर माना गया है, जो अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें