Get App

World Coconut Day 2025: रोज नारियल खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

World Coconut Day 2025: नारियल को आहार विशेषज्ञ एक संपूर्ण आहार मानते हैं, क्योंकि इसके सेवन से शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है। इसके विश्व नारियल दिवस इसकी इसी संपूर्णता का उत्सव मनाता है। आइए जानते हैं कि रोज नारियल खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2025 पर 8:04 PM
World Coconut Day 2025: रोज नारियल खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में
विश्व नारियल दिवस के मौके पर जानिए प्रकृति की ये अनोखी देन से हमारे शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।

World Coconut Day 2025: नारियल की प्रकृति की ऐसी देन है जो हमारे जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा है। ये खाने में इस्तेमाल होने के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में और इससे बनने वाली चीजें, रोजमर्रा के काम में आती हैं। विश्व नारियल दिवस प्रकृति की इसी देन का उत्सव मनाता है। इसे फल के तौर पर अगर अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो शरीर को इसके चौतरफा फायदे मिलते हैं। ये हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही त्वचा की देखभाल करता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल और दिमाग की सेहत का ख्याल रखता है। आइए जानें इसके नियमित इस्तेमाल से हमारे शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में

  • नारियल में मौजूद हेल्दी फैट, मुख्य रूप से मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) तेजी से कीटोन्स में बदल जाते हैं - जो दिमाग की ताकत का वैकल्पिक स्रोत है। लॉरिक एसिड में हल्के रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो पूरे नर्वस सिस्टम में सूजन को काबू में करने में मददगार होते हैं। ये लो-कार्ब डाइट लेने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • फाइबर पाचन में मदद करता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखता है। एमसीटी ऊर्जा की खपत और फैट ऑक्सिडेशन को बढ़ाते हैं। नारियल की एक छोटी खुराक बाउल मूवमेंट, शुगर क्रैश या बिंज साइकिल में मदद कर सकती है।
  • नारियल में लॉरिक एसिड होता है, जो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर सुधारने में मदद कर सकता है। पीसीओडी/पीरियड की अनियमितता से जूझ रही महिलाओं या कम ऊर्जा वाले पुरुषों को छोटी खुराक से लाभ हो सकता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा से भरपूर, ये आपकी त्वचा को भीतर से पोषण प्रदान करते हैं। लॉरिक एसिड इम्युनिटी बढ़ाने मदद करती है और कैंडिडा और खराब पाचन स्थिति से लड़ सकता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें