Get App

Pennsylvania Shooting: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में भीषण गोलीबारी, 3 पुलिस अधिकारियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Pennsylvania Shooting: रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गए थे, जिस पर पीछा करने और आपराधिक गतिविधि करने के आरोप थे। जब पुलिसकर्मी उसे गिरफ्तार करने पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 18, 2025 पर 8:50 AM
Pennsylvania Shooting: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में भीषण गोलीबारी, 3 पुलिस अधिकारियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
अपराधी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस, उसी दौरान हुई गोलीबारी

Pennsylvania Shooting: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में हुई एक गोलीबारी की घटना में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुधवार दोपहर को सेंट्रल पेन्सिलवेनिया में हुई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे पुलिस अधिकारी

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गए थे, जिस पर पीछा करने और आपराधिक गतिविधि करने के आरोप थे। जब पुलिसकर्मी उसे गिरफ्तार करने पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद गोलीबारी हुई। राज्य पुलिस आयुक्त कर्नल क्रिस्टोफर पेरिस ने रॉयटर्स को बताया, 'अधिकारी एक जांच के सिलसिले में वहां गए थे, जो एक दिन पहले शुरू हुई थी।'

गवर्नर ने जताया दुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें