High Volatile Stock: एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वीबुल कॉर्प (Webull Corp) के शेयरों की शुक्रवार को वाल स्ट्रीट पर यानी अमेरिकी मार्केट में एंट्री हुई। सोमवार को एक ही कारोबारी दिन में इसमें 375 फीसदी की ताबड़तोड़ रैली दिखी और इसने वाल स्ट्रीट की सभी वोलैटिलिटी को पीछे छोड़ दिया। एस ग्रोथ अपॉर्च्यूनिटीज कॉर्प में विलय के बाद वीबुल के शेयरों की मार्केट में एंट्री हुई है। एस ग्रोथ अपॉर्च्यूनिटीज कॉर्प एक स्पेशल पब्लिक एक्विजिशन कंपनी (SPAC) या एक ब्लैंक चेक वेईकल के नाम से लोकप्रिय है और एसपीएसी में साउथ कोरियन की कॉन्ग्लोमेरेट एसके इंक एंकर निवेशक थी। सोमवार को इसके शेयर 62.9 डॉलर के भाव पर बंद हुए।
