AI in Defence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की इंटिलिजेंसी का दायरा कितना बढ़ चुका है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि एंथ्रॉपिक (Anthropic) के एआई मॉडल Claude का इस्तेमाल अमेरिकी मिलिट्री ने अपने उस मुहिम में किया जिसमें वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने बंधक बनाया था। यह खुलासा वाल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में किया। रिपोर्ट के मुताबिक Claude को एंथ्रॉपिक की डेटा कंपनी Palantir Technologies के साथ साझेदारी के जरिए हुई जिसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल व्यापक रूप से डिफेंस डिपार्टमेंट और अमेरिकी की केंद्रीय कानूनी एजेंसियां करती हैं। एंथ्रॉपिक ने अभी हालिया फंडिंग राउंड में $3 हजार करोड़ जुटाए थे और अब इसकी वैल्यू $38 हजार करोड़ है।
