China Q2 GDP Data: चीन की अर्थव्यवस्था जून 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 5.2% की रफ्तार से बढ़ी। न्यूज एजेंसी रायटर्स के एनालिस्ट्स पोल में 5.1% की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था जोकि जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 5.4% की रफ्तार से काफी कम था। चीन की जीडीपी के आंकड़े नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने आज मंगलवार 15 जुलाई को जारी किए हैं। इनके उम्मीद से बेहतर आने के चलते अब सरकार को ग्रोथ को सहारा देने के लिए प्रोत्साहन बढ़ाने का दबाव कम हो गया है। पूरे साल के लिए चीन ने करीब 5% की ग्रोथ का लक्ष्य तय किया हुआ है।
