अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) वरिष्ठ सलाहकारों से टैरिफ पर अधिक आक्रामक रुख अपनाने का आग्रह कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन अपने ग्लोबल ट्रेड वॉर में एक बड़ी वृद्धि के लिए तैयार है। वाशिंगटन पोस्ट ने शनिवार को मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से यह रिपोर्ट दी। कहा गया है कि नपी तुली अप्रोच अपनाने की सहयोगियों की अपील के बावजूद, ट्रंप अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नया आकार देने के मकसद से ट्रेड एक्शंस पर जोर दे रहे हैं।
