Get App

Donald Trump Net Worth: भारत में रियल एस्टेट, पाकिस्तान में क्रिप्टो... ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में कैसे कमा लिए ₹13000 करोड़?

Donald Trump Net Worth: डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में अमेरिका को महान और अमीर बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन, इसके उलट सिर्फ उनकी निजी कमाई बढ़ रही है। दूसरे कार्यकाल में ट्रंप की संपत्ति करीब 13,000 करोड़ रुपये बढ़ी है। जानिए क्या ट्रंप अपने रुतबे की धौंस दिखाकर दौलत बढ़ा रहे हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 10:29 PM
Donald Trump Net Worth: भारत में रियल एस्टेट, पाकिस्तान में क्रिप्टो... ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में कैसे कमा लिए ₹13000 करोड़?
ट्रंप की संपत्ति में बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा उनके Trump ब्रांड से जुड़े विदेशी प्रोजेक्ट्स से आया है।

Donald Trump Net Worth: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दावोस पहुंचे, तो उनका अंदाज पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में उनका दूसरा कार्यकाल अमेरिका को फिर से 'महान' और 'अमीर' बना रहा है।

ट्रंप का दावा था कि उनकी आक्रामक टैरिफ नीति और आर्थिक फैसलों की वजह से अमेरिका में 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश उछाल देखने को मिला है। लेकिन,जमीनी हकीकत कुछ और इशारा कर रही है।

क्या है ट्रंप के दावों का सच

ट्रंप के इन दावों के उलट अमेरिका के आम परिवार आज भी बढ़ती महंगाई और घटती खरीद क्षमता से जूझ रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च बढ़ा है, लेकिन आमदनी उसी रफ्तार से नहीं बढ़ी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें