अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार फिर इंडिया के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने भारत की ट्रेड पॉलिसी पर फिर से निशाना साधा। रूस से ऑयल खरीदने के लिए इंडिया की आलोचना की। खास बात यह है कि नवारो ने तब इंडिया को निशाना बनाया है, जब ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिकी संबंधों को अहम बताया है। नवारो ने सीएनबीसी से बातचीत में इंडिया के बारे में कई बातें कहीं।
