Get App

Shooting in Chicago: शिकागो में रेस्टोरेंट के बाहर जमा भीड़ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत और 14 घायल

Chicago Shooting: पुलिस ने बताया कि रेटोरेंट के बाहर एक गाड़ी रुकी और अंदर से किसी ने बाहर जमा भीड़ पर गोलियां चला दीं और फिर तेजी से भाग गया। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 5:48 PM
Shooting in Chicago: शिकागो में रेस्टोरेंट के बाहर जमा भीड़ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत और 14 घायल
पुलिस शूटिंग में शामिल संदिग्धों की तलाश कर रही है

Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो में भयानक गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 4 की मौत और 14 लोग घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, शहर के रिवर नॉर्थ इलाके में बुधवार देर रात हुई एक घातक ड्राइव-बाय शूटिंग में गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 14 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने पुष्टि की कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर एक रेस्टोरेंट और लाउंज के बाहर हुई, जहां कुछ ही देर पहले एक रैपर के लिए एक एल्बम रिलीज कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि एक गाड़ी रुकी और अंदर से किसी ने बाहर जमा भीड़ पर गोलियां चला दीं और फिर तेजी से भाग गया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- पेंटागन से 10 गुना बड़ी, 1500 एकड़ में फैली, चीन धरती के नीचे बना रहा 'बीजिंग मिलिट्री सिटी' सैटेलाइट फुटेज ने बढ़ा दी टेंशन

नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के एक प्रतिनिधि क्रिस किंग ने कहा कि अस्पताल के इमर्जेंसी विभाग में इस घटना में घायल हुए पीड़ितों का इलाज चल रहा है। हालांकि उन्होंने सटीक संख्या या उनकी स्थिति का खुलासा नहीं किया। पुलिस शूटिंग में शामिल संदिग्धों की तलाश कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें