Get App

Explainer: अजरबैजान के साथ तत्काल व्यापार बंद करना मुमकिन है? क्या खरीदता-बेचता है भारत?

India-Azerbaijan Trade: भारत-अजरबैजान के तनाव के बीच व्यापार और पर्यटन पर असर दिखने लगा है। भारत अजरबैजान से 98% तेल ही खरीदता है, जबकि भारतीय पर्यटक वहां बड़ी संख्या में जाते हैं। बहिष्कार से तेल आपूर्ति और पर्यटन दोनों पर असर पड़ सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 14, 2025 पर 8:18 PM
Explainer: अजरबैजान के साथ तत्काल व्यापार बंद करना मुमकिन है? क्या खरीदता-बेचता है भारत?
अजरबैजान हाल के वर्षों में भारतीय फिल्मों और विज्ञापन शूटिंग के लिए एक नया लोकेशन बनकर उभरा है।

India-Azerbaijan Trade Explainer: भारत अजरबैजानी कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार है। अजरबैजान से भारत को होने वाले कुल निर्यात में कच्चे तेल का हिस्सा 98 प्रतिशत है। यही वजह है कि तुर्किये उत्पादों पर स्वैच्छिक प्रतिबंध लगाने की तुलना में अजरबैजान के साथ व्यापार का तत्काल बहिष्कार करना आसान हो सकता है।

भारत और अजरबैजान के द्विपक्षीय संबंधों में हालिया घटनाक्रम के चलते तनाव बढ़ रहा है। इसका व्यापार और पर्यटन पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, अजरबैजान ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के विरोध में पाकिस्तान का समर्थन किया था। इससे भारत में अजरबैजान का विरोध तेज हो गया है। व्यापारिक संगठन और नागरिक अजरबैजान और तुर्की के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।

अजरबैजान से तेल आयात बंद करना मुमकिन है?

अजरबैजान भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। 2023 में भारत ने अजरबैजान से $1.227 बिलियन का कच्चा तेल आयात किया। यह 2024 में घटकर $733.09 मिलियन रह गया। बेशक तेल आयात में गिरावट आई है, फिर भी अजरबैजान भारत की ऊर्जा आपूर्ति रणनीति में अहम बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें