Get App

भारत और चीन के स्टूडेंट्स ने ट्रंप प्रशासन पर ठोका मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

भारत और चीन के छात्रों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इनका आरोप है कि उनका वीजा बिना चेतावनी रद्द कर दिया गया, जिससे उनकी पढ़ाई और भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 20, 2025 पर 2:38 PM
भारत और चीन के स्टूडेंट्स ने ट्रंप प्रशासन पर ठोका मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला
अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कुल संख्या 10 लाख से अधिक है।

 

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हजारों अंतरराष्ट्रीय छात्रों का वीजा अचानक रद्द कर दिया। इसके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। भारत और चीन के पांच छात्रों ने अमेरिका की डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) और अन्य इमिग्रेशन अधिकारियों के खिलाफ न्यू हैम्पशायर की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। यह केस प्रतिष्ठित नागरिक अधिकार संगठन अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) की ओर से दाखिल किया गया।

छात्रों का आरोप है कि उनकी F-1 स्टूडेंट वीजा स्थिति को बिना किसी पूर्व चेतावनी या कानूनी प्रक्रिया के अचानक समाप्त कर दिया गया। इससे वे अब अमेरिका में अवैध रूप से रहने को मजबूर हैं और पढ़ाई बीच में ही छोड़ने की नौबत आ गई है।

भारत और चीन के छात्र बने अगुआ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें