Get App

Iran Israel War: वर्ल्ड वॉर 3 की आशंका! अमेरिकी हमलों के बाद पुतिन से मिलेंगे ईरान के विदेश मंत्री, रूस के लिए हुए रवाना

US Attacks Iran News: अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला कर तबाह करने का दावा किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में में यह जानकारी दी। अमेरिका ने भारतीय समयानुसार रविवार तड़के 4.30 बजे ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हवाई हमला किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 22, 2025 पर 5:09 PM
Iran Israel War: वर्ल्ड वॉर 3 की आशंका! अमेरिकी हमलों के बाद पुतिन से मिलेंगे ईरान के विदेश मंत्री, रूस के लिए हुए रवाना
America Strikes In Iran: अमेरिका ने इजरायल का साथ देते हुए ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किए हैं

Israel-Iran War News Updates: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए रविवार (22 जून) को मॉस्को जाएंगे। अरागची ने रविवार को कहा कि उनका देश अपने विभिन्न परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में आगे जो भी कार्रवाई करेगा उसके लिए वाशिंगटन पूरी तरह जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि उनके परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद कोई कूटनीतिक रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हमारे विभिन्न परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में अगर हम कोई कार्रवाई करते हैं, तो उसके लिए वाशिंगटन पूरी तरह से जिम्मेदार है।

अरागची ने इस्तांबुल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसी कोई लक्ष्मण रेखा अब नहीं बची है जिसे अमेरिका ने पार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि कूटनीतिक रास्ते हमेशा खुला रहने चाहिए। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अरागची ने तुर्किये में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अमेरिका में युद्धोन्मादी, अराजक प्रशासन अपने आक्रामक कृत्य के खतरनाक परिणामों और दूरगामी प्रभावों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।"

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि अंतिम लक्ष्मण रेखा सबसे खतरनाक रेखा है जो कल पार की गई। अमेरिका ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करके इस लक्ष्मण रेखा को लांघने का काम किया है। अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री की यह पहली प्रतिक्रिया है।

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें